उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: (Uttarakhand Assembly Elections 2022) उत्तराखंड में बीजेपी के उम्मीदवालों की पहली लिस्ट में सरिता आर्य का भी नाम है। सरिता आर्य दो दिनों पहले ही बीजेपी में शामिल हुई हैं। उन्हें पार्टी में शामिल होते ही टिकट मिल गया है। हालांकि उनकी राह आसान नहीं मानी जा रही है।
उत्तराखंड बीजेपी ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में छह महिला उम्मीदवारों का भी नाम शामिल है। इसी में एक नाम नैनीताल से उम्मीदवार बनाई गईं सरिता आर्य का भी है। सरिता आर्य को उम्मीदवार बनाए जाने पर सभी को हैरानी हुई है।
सरिता आर्य दो दिनों पहले ही बीजेपी में शामिल हुईं हैं। वो महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हुआ करती थीं। उन्हें 2017 में कांग्रेस ने इसी सीट से टिकट दिया था। हालांकि वो बीजेपी के प्रत्याशी संजीव आर्य से हार गईं थीं। बदले हालात में कुछ महीनों पहले संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। इसके बाद से ही सरिता आर्य को अपने टिकट पर काले बादल मंडराते दिख रहे थे।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: जुबिन नौटियाल के पिता को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार, यहां से लड़ेंगे चुनाव
सरिता आर्य ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया था। सरिता आर्य ने कांग्रेस मुख्यालय में पहुंच कर बयान दिया कि उन्हे जो टिकट देगा वो उस पार्टी के साथ रहेंगी। इस बयान के बाद उन्हें कांग्रेस से निकाल दिया गया और वो बीजेपी के पास चली गईं। बीजेपी ने उन्हे साथ लिया और नैनीताल सीट से मैदान में उतारा है।
हालांकि सरिता आर्य की स्थिती बहुत मजबूत नहीं मानी जा सकती है। 2017 में वो संजीव आर्य को 30036 वोट मिले थे जबकि सरिता आर्य को 22789 वोट। इस बार भी संजीव बेहद मजबूत बताए जा रहें हैं। फिर उनके पिता यशपाल आर्य भी उन्हे मदद करेंगे। ऐसे में यहां मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube