ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Khabar Devbhoomi
top ad on 22 june
ADVERTISEMENT
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • कोरोना अपडेट
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
    • विज्ञान और नवाचार
    • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्टार्टअप
  • स्वास्थ्य
  • विधानसभा चुनाव 2022
No Result
View All Result
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • कोरोना अपडेट
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
    • विज्ञान और नवाचार
    • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्टार्टअप
  • स्वास्थ्य
  • विधानसभा चुनाव 2022
No Result
View All Result
Khabar Devbhoomi
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बड़ी खबर। उत्तराखंड में इलेक्ट्रानिक वाहनों पर सब्सिडी देगी सरकार

Khabar Devbhoomi Desk by Khabar Devbhoomi Desk
September 9, 2021
in Uttarakhand, बड़ी खबर
0
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में इलेक्ट्रानिक वाहनों पर सब्सिडी मिलेगी। हिमालय दिवस के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की है।


पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय दिवस पर आयोजित वेबिनार में प्रतिभाग किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रोत्साहन राशि की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के लिए निजी इलेक्ट्रिक दो पहिया व चार पहिया वाहनों की खरीद पर पोल्युशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

 

सीएम ने कहा है कि यह प्रोत्साहन राशि निजी प्रयोग में लाये जाने वाले प्रथम 5 हजार दो पहिया और प्रथम 1 हजार चार पहिया वाहनों के लिए अनुमन्य होगी। प्रोत्साहन की धनराशि दो पहिया वाहनों के लिए वाहन के मूल्य का 10 प्रतिशत अथवा रूपए 7500 जो भी कम हो और चार पहिया वाहनों के लिए वाहन के मूल्य का 5 प्रतिशत अथवा ₹50,000 जो भी कम हो, होगा। प्रोत्साहन की धनराशि बैक एंडेड सब्सिडी के रूप में डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक व वित्तीय संस्थाओं या डीलर को उपलब्ध करायी जायेगी।

 

इसी प्रकार इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग हेतु स्थापित किये जाने वाले चार्जिंग स्टेशन के विद्युत अधिभार को दो वर्षों तक के लिए घरेलू श्रेणी में रखा जायेगा। यह स्थापित होने वाले प्रथम 250 चार्जिंग स्टेशन के लिए अनुमन्य होगा। चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए समस्त व्यक्ति/संस्था अनुमन्य होंगे, जिनके पास पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा व स्थानीय नगर निकाय की अनुमति प्राप्त होगी।

Uttarakhand: इस जिले के डीएम ने जींस टीशर्ट पहनने पर लगाई पाबंदी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी होगी। इसके लिए जनसामान्य में जागरूकता जरूरी है। इस संबंध में हिमालयी राज्यों के साथ सम्मेलन पर भी विचार किया जा रहा है। विकास के साथ ही प्रकृति के साथ भी संतुलन बनाना होगा। प्रकृति के संरक्षण के लिए हिमालय का संरक्षण आवश्यक है। हिमालय हमारी विरासत और भविष्य दोनों ही है। आने वाली पीढ़ी के लिए सतत विकास की नीति पर बल दिया जाना चाहिए। हिमालय से सदानीरा नदियां प्रवाहित होती हैं, जिनके किनारे मानव सभ्यता विकसित हुई है। जलस्त्रोतों और वनों का संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। हिमालय पूरे विश्व और मानवता के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, प्रसिद्ध पर्यावरणविद स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा जी की स्मृति में ‘सुंदर लाल बहुगुणा प्रकृति संरक्षण पुरस्कार’ प्रारम्भ करने जा रही है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हिमालय भारत का प्रहरी है। यहां बहुमूल्य जड़ी बूटियां प्राप्त होती हैं। हिमालय दिवस को बड़े स्तर पर आयेजित किए जाने की आवश्यकता है। स्कूली पाठ्यक्रमों में हिमालय संरक्षण संबंधी अध्याय होना चाहिए।

 

पर्यावरणविद पद्मभूषण डॉ अनिल जोशी ने कहा कि हिमालय संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ी है। आज देश भर में 200 से अधिक स्थानों पर हिमालय दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि पारिस्थितिकी और आर्थिकी को जोड़ते हुए उत्तराखण्ड के लिए स्टेट प्लान बनाया जाना चाहिए।

 

अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने कहा कि राज्य स्तर और जिला स्तर पर पर्यावरण योजना बनाए जाने पर कार्य किया जा रहा है। नदियों और जलस्त्रोतों के संरक्षण पर भी काफी काम किया गया है।

 

कार्यक्रम में हिमालय यूनाइटेड मिशन (हम) की पुस्तक ‘हिमालय दिवस’ का विमोचन किया गया।

हिमालय दिवस पर आयोजित इस वेबिनार में अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, विशेष सचिव डा. पराग मधुकर धकाते, वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिलाधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें  Twitter पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube

Tags: subsidy on electric vehicles in uttarakhandUttarakhand latest newsUttarakhand newsउत्तराखंड में इलेक्ट्रानिक वाहनों पर सब्सिडी
Previous Post

Uttarakhand: इस जिले के डीएम ने जींस टीशर्ट पहनने पर लगाई पाबंदी

Next Post

उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले के सत्यापन पर सख्ती की तैयारी

Related Posts

sex racket
Uttarakhand

उत्तराखंड। सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मिला आपत्तिजनक सामान, पुलिस ने केबिन के पर्दे तक उतरवाए

July 7, 2022
BOLDER CAR ACCIDENT
Uttarakhand

कार पर गिरा बोल्डर, नवनिर्वाचित प्रधान की मौत

July 6, 2022
CM DHAMI
Uttarakhand

स्टार्ट-अप उत्तराखंड के तहत अब मिलेगी इतनी प्रोत्साहन राशि, सीएम धामी ने की घोषणा

July 6, 2022
SURYAKANT DHASMANA
Uttarakhand

पीआरडी जवानों को समय पर वेतन नहीं तो..अग्निवीरों पर धस्माना ने कही ये बड़ी बात

July 6, 2022
BHAGWANT MANN
बड़ी खबर

परिणय सूत्र में बंधेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान, जानिए कौन हैं उनकी दूसरी पत्नी?

July 6, 2022
HEAD CONSTABLE
Uttar Pradesh

जब रोने लगा पुल‍िसवाला और हंसते रहे साथी, देखिए वीडियो; जानिये पूरी कहानी

July 6, 2022
Load More
Next Post
cm pushkar singh dhami with dgp

उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले के सत्यापन पर सख्ती की तैयारी

  • Trending
  • Comments
  • Latest
prem chandra agarwal

बड़ी ख़बर: पढ़िए आखिर क्यों वीकेंड पर विद्यालय बंद रहेंगे!

April 23, 2022
SDM ACCIDENT

हादसा! SDM लक्सर की गाड़ी की डंपर से टक्कर, SDM की हालत गंभीर

April 26, 2022
बाबा नीम करोली baba neem karoli

बाबा नीम करोली की महिमा अपरम्पार, पढ़िए बाबा के चमत्कार

July 25, 2021
subodh uniyal cabinet minister of uttarakhand

बड़ी ख़बर: वन विभाग के दो और IFS अधिकारियों पर गिरेगी गाज! जानिए पूरा मामला

April 25, 2022

हरिद्वार में भाजपा को मिली दो सीटें

0

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

0

रोटी, दाल महंगी करने की तैयारी में सरकार, बढ़ा दी ड्यूटी

0

GST के दाएरे में आने से भी नहीं घटेंगी पेट्रो पदार्थों की कीमत, वजह ये रही

0
sex racket

उत्तराखंड। सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मिला आपत्तिजनक सामान, पुलिस ने केबिन के पर्दे तक उतरवाए

July 7, 2022
BOLDER CAR ACCIDENT

कार पर गिरा बोल्डर, नवनिर्वाचित प्रधान की मौत

July 6, 2022
CM DHAMI

स्टार्ट-अप उत्तराखंड के तहत अब मिलेगी इतनी प्रोत्साहन राशि, सीएम धामी ने की घोषणा

July 6, 2022
SURYAKANT DHASMANA

पीआरडी जवानों को समय पर वेतन नहीं तो..अग्निवीरों पर धस्माना ने कही ये बड़ी बात

July 6, 2022

Recent News

sex racket

उत्तराखंड। सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मिला आपत्तिजनक सामान, पुलिस ने केबिन के पर्दे तक उतरवाए

July 7, 2022
BOLDER CAR ACCIDENT

कार पर गिरा बोल्डर, नवनिर्वाचित प्रधान की मौत

July 6, 2022
CM DHAMI

स्टार्ट-अप उत्तराखंड के तहत अब मिलेगी इतनी प्रोत्साहन राशि, सीएम धामी ने की घोषणा

July 6, 2022
SURYAKANT DHASMANA

पीआरडी जवानों को समय पर वेतन नहीं तो..अग्निवीरों पर धस्माना ने कही ये बड़ी बात

July 6, 2022
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2022 khabar Devbhoomi

No Result
View All Result

© 2022 khabar Devbhoomi