Uttarakhand News Hindi। Latest Uttarakhand News। उत्तराखंड की खबरें।
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • चारधाम यात्रा
  • धर्म और ज्योतिष
  • Tech
  • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • चारधाम यात्रा
  • धर्म और ज्योतिष
  • Tech
  • शिक्षा
  • व्यापार और निवेश
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Uttarakhand News Hindi। Latest Uttarakhand News। उत्तराखंड की खबरें।
No Result
View All Result
Home Uttarakhand News

सीएम त्रिवेंद्र पहुंचे यमकेश्वर, विद्यालय के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में की शिरकत

admin by admin
June 23, 2018
in Uttarakhand News
0
Share on FacebookShare on Twitter
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम तल्ला बनास के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्ला बनास के जीर्णोद्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर व कक्षा कक्षों का निरीक्षण भी किया।
श्रीमद्भागवत महापुराण एवं भंडारा समिति तल्ला बनास की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने लोगों को जल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने एवं आस-पास अधिक से अधिक पौधारोपण करने का अपील की। मुख्यमंत्री ने राज्य में घटती वन सम्पदा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वन सम्पदा कम होने से जल स्रोतों पर प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव पड़ रहा है, जिससे जन जीवन भी निरंतर प्रभावित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने पानी के घटते स्रोतों तथा नदियों के कम होते जल स्तर पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जल स्रोत यदि इसी प्रकार कम होते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब घरों में केवल पाइप लाईन ही रह जायेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वृक्षारोपण के क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर कार्य करने की कार्ययोजना तैयार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में वृहद स्तर पर प्रदेश सरकार की ओर से पौधारोपण किये जायेंगे। इसके अलावा लोगों को भी स्वैच्छिक रूप से पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने पौधारोपण के क्षेत्र में मैती आंदोलन के प्रयास को सराहनीय बताया। इसी तर्ज पर उन्होंने लोगों से पौधारोपण करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने पहाड़ों में निरंतर कम हो रहे पानी की कमी को पूरा करने तथा अन्य स्वरोजगार के कार्यक्रमों के लिए मनरेगा योजना को अहम बताया। उन्होंने कहा कि मनरेगा से ग्रामीण क्षेत्रों की तमाम समस्याओं का निस्तारण सम्भव है। उन्होंने पहाड़ों में होम स्टे योजना, पिरूल से बायोफ्यूल, गुलाब का इत्र, गुलाब की खेती, भांग उत्पादन आदि से स्वरोजगार को बढ़ावा देने की बात कही।  उन्होंने किनोवा की खेती पर जोर देते हुए कहा कि इसे कम पानी व कम समय में उत्पादित कर अच्छी आर्थिकी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने स्वैच्छिक चकबंदी करने एवं लैमनग्रास, चैकडेम आदि को बढ़ाने की भी बात कही।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण एकजुटता के साथ किया जा सकता है। सभी लोगों को सामूहिक रूप से प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि टेली मेडिसिन सेवा बैलून टैक्नोलॉजी के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवायें दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने चमोली के घेस ग्राम का उदाहरण देते हुए कहा कि ग्रामीणों के सार्थक प्रयास से मटर की उत्कृष्ट खेती को आज डिजिटल इंडिया की उपलब्धियों में शामिल किया गया है।
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने हिल मेल फाउंडेशन की ओर से युवाओं को दी जा रही सेना भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुआयना भी किया। उन्होंने युवाओं के लिए इसे बेहतर बताया। कार्यक्रम में बनास तल्ला व मल्ला समेत विभिन्न गांव के लोगों ने क्षेत्र में पानी की समस्या तथा राजाजी नेशनल पार्क से गुजरने वाले मोटर मार्ग आदि की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने बनास में पेयजल योजना तैयार करने का आश्वासन दिया।
Previous Post

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के जरिए की गईं 70 फीसदी घोषणाएं पूरी

Next Post

चाहते हैं ATM यूजर्स चार्ज में बचत तो ये करें ये उपाय

Related Posts

ganga dashera गंगा दशहरा
Uttarakhand News

गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बन रहा है ये बेहद खास योग

May 30, 2023
bus-accident
Uttarakhand News

चार धाम यात्रा मार्ग पर हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी

May 13, 2023
प्राइमरी स्कूल schools opening
Uttarakhand News

उत्तराखंड में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के निराशाजनक परिणाम पर अब महानिदेशक ने जारी की नोटिस

May 13, 2023
uttarakhand-police_
Uttarakhand News

उत्तराखंड। पिरान कलियर में नमाज पढ़ने की अनुमति के बाद अब पुलिस हुई सतर्क, प्रशासन भी रख रहा नजर

May 13, 2023
crime murder
Uttarakhand News

उत्तराखंड। पिथौरागढ़ में तीन लोगों की हत्या से सनसनी, ऐसे हुआ खुलासा

May 12, 2023
teacher
Uttarakhand News

उत्तराखंड में अब साल भर हो सकेंगे टीचर्स के तबादले, आया ये प्रावधान

May 11, 2023
Load More
Next Post

चाहते हैं ATM यूजर्स चार्ज में बचत तो ये करें ये उपाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बाबा नीम करोली baba neem karoli बाबा नीम करोली की महिमा अपरंपार है। यहां जो भी आया खाली हाथ नहीं लौटा। कहते हैं बाबा ने हर एक की झोली भरकर उसे वापस भेजा।

बाबा नीम करोली की महिमा अपरम्पार, पढ़िए बाबा के चमत्कार

February 21, 2023
TANUJ SHARMA UKSSSC

UKSSSC पेपर लीक मामले में राजकीय इंटर कॉलेज का टीचर गिरफ्तार, घर पर बुला कर दिया था पेपर

August 13, 2022
पुरुष ट्रांसजेंडर

पुरुष ट्रांसजेंडर भारत में पहली बार मां बनेगा, ऋग्वेद में भी है पुरुषों के बच्चा पैदा करने का जिक्र, पढ़िए अनोखा मामला

February 7, 2023

IPS अनंत देव तिवारी, जिसने पोस्टर छपवा कर 100 से अधिक अपराधियों को यमलोक पहुंचा दिया

March 12, 2023

हरिद्वार में भाजपा को मिली दो सीटें

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

रोटी, दाल महंगी करने की तैयारी में सरकार, बढ़ा दी ड्यूटी

GST के दाएरे में आने से भी नहीं घटेंगी पेट्रो पदार्थों की कीमत, वजह ये रही

wrestlers protest

पहलवानों का बड़ा ऐलान, गंगा में बहाएंगे जीते हुए मेडल्स

May 30, 2023
ipl 2023 cks ravindra jadeja

IPL 2023 की चैंपियन बनी CSK, रविंद्र जडेजा ने क्यों शेयर की अपनी पत्नी की ये खास फोटो

May 30, 2023
ganga dashera गंगा दशहरा

गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बन रहा है ये बेहद खास योग

May 30, 2023
Ipl Tata final 2023

IPL 2023 का फाइनल मुकाबला, ग्राउंड तैयार, खिलाड़ी तैयार पर पुलिस क्यों हुई सतर्क

May 27, 2023

Recent News

wrestlers protest

पहलवानों का बड़ा ऐलान, गंगा में बहाएंगे जीते हुए मेडल्स

May 30, 2023
ipl 2023 cks ravindra jadeja

IPL 2023 की चैंपियन बनी CSK, रविंद्र जडेजा ने क्यों शेयर की अपनी पत्नी की ये खास फोटो

May 30, 2023
ganga dashera गंगा दशहरा

गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बन रहा है ये बेहद खास योग

May 30, 2023
Ipl Tata final 2023

IPL 2023 का फाइनल मुकाबला, ग्राउंड तैयार, खिलाड़ी तैयार पर पुलिस क्यों हुई सतर्क

May 27, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 khabar Devbhoomi

No Result
View All Result

© 2023 khabar Devbhoomi