उत्तराखंड सरकार के जरिए सरकारी अस्पतालों में यूजर चार्ज बढ़ाए जाना का विरोध तेज होने लगा है। कांग्रेस ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। कांग्रेस ने मुख्य सचिव से इस शुल्क को वापस लेने की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में मुख्य सचिव से मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि हाल में स्वास्थ्य विभाग ने रज्ट्रिरेशन, भर्ती शुल्क और विभन्नि पैथोलॉजी जांच की दरों को बेतहाशा बढ़ा दिया है। ये बढोत्तरियां कई कई गुना हैं। प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर इतना बोझ उठाने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए इस बढोत्तरी को तत्काल वापस लेते हुए पूर्व की दरों को यथावत रखा जाए।