कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को जन आवाज नाम दिया गया है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के बड़े नेताओं की मौजूदगी में ये घोषणा पत्र जारी किया गया। आइए देखते हैं कांग्रेस के घोषणा पत्र के मुख्य बिंदू –
- ‘गरीबी पर वार, हर साल 72 हजार’ टैग लाइन के साथ कांग्रेस ने हर साल देश के 20 करोड़ गरीब परिवारों के बैंक खाते में 72000 रुपए सालाना देने का वादा किया है।
- मनरेगा के तहत 100 की बजाय अब 150 दिन का रोजगार देने का वादा है।
- 3 साल तक नए कारोबार के लिए किसी भी तरह की कोई मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी।
- किसान कर्ज न चुका पाएं तो आपराधिक मामला नहीं बनेगा, बल्कि सिविल ऑफेंस माना जाएगा।
- जीडीपी का 6 फीसदी शिक्षा के लिए खर्च होगा।
- सरकारी अस्पतालों को मजबूत बनाया जाएगा।
- किसानों के लिए एक अलग बजट पेश किया जाएगा।
- मार्च 2020 तक 22 लाख खाली पड़े सरकारी पदों को भरा जाएगा।
- ग्राम पंचायत में 10 लाख नौकरियां
- हिंसक भीड़ पर रोक लगाएंगे, लोकसभा में नया कानून लाएंगे।