No Result
View All Result
हल्दवानी। बनभूलपुरा थाने के चोरगलिया इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए साढ़े चार साल के बच्चे की मां अपने लाडले के शव के लिपटकर बार बार रोती रही। अब उसका बेटा कभी उसकी गोद में नहीं लौटेगा। अब सिर्फ उसकी यादें ही रह गईं। जिसने भी ये मंजर देखा उसकी आंखों से आंसू निकल पड़े। मां के रोने की आवाज हर शख्स को गमजदा करती रही।

चोरगलिया इलाके में बुधवार को स्कूल से लौटते समय साढ़े चार साल का अदनान बस की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। अदनान अपने छह साल के बड़े भाई जुबैर के साथ साइकिल से जा रहा था। इस हादसे के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की और पथराव भी किया। पथराव में पुलिसकर्मियों के साथ ही प्रेस फोटोग्राफर भी चोटिल हो गए। पुलिस को हालात संभालने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
अदनान की मौत के बाद उसके घर वालों का बुरा हाल है। अदनान की मां और पिता बार बार अपने बेटे के शव को देखकर रोते रहे। दोनों का दर्द महसूस कर सभी की आंखे भर आईं। पूरे हल्दवानी में इस हादसे की चर्चा होती रही। स्थानीय लोग चोरगलिया इलाके में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने की मांग करते रहें हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन ने कभी इस मांग पर ध्यान नहीं दिया।
No Result
View All Result
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 263
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 264
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/khbrdev/public_html/wp-content/plugins/jnews-jsonld/class.jnews-jsonld.php on line 265