उत्तराखंड के हल्द्वानी में फूड प्वॉइजनिंग से नंधौर नदी के खनन मजदूरों के दो परिवार बीमार हो गए। इनमें से नौ बच्चे और दो वयस्क शामिल हैं। बीमार लोगों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,जहां उनकी हालत में सुधार है।
रामपुर जिले के बिलासपुर स्थित हाशमीनगर निवासी अहमद नबी और आसिम नंधौर नदी में उप खनिज निकासी करते हैं। दोनों परिवार के सदस्यों के साथ चोरगलिया के आमखेड़ा में झोपड़ी डाल कर रहते हैं।
रविवार की शाम को अहमद नबी बाजार से सोयाबीन बड़ी खरीद कर लाया था। रात में उसके घर यही सब्जी बनी थी। परिवार के सभी सदस्यों के अलावा आसिम के दो बच्चों ने बड़ी की सब्जी खाई थी। इसके बाद सभी सो गए, सुबह सभी लोगों की तबियत खराब हो गई।