देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग गजब है। यहां क्या हो जाएगा कोई कुछ नहीं कह सकता है। अब ताजा वाक्या देखिए। शिक्षा विभाग के दो शिक्षकों को सहायक नगर अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। वो भी प्रतिनियुक्ति पर। बाकायदा इसके लिए आदेश जारी हुआ है।
जी, एक वेब पोर्टल के मुताबिक शहरी विकास विभाग ने दो शिक्षकों को सहायक अधिकारी नियुक्त कर दिया है। ये नियुक्ति शहरी विकास सचिव शैलेष बगोली के दिए आदेश पर की गई है। आदेश के मुताबिक उधम सिंह नगर के राजकीय इंटर कॉलेज हमीरवाला में सहायक अध्यापिका तालिंदा अली को 3 साल की प्रतिनियुक्ति पर काशीपुर नगर निगम में सहायक नगर अधिकारी के पद पर नियुक्ती दी गई है।
वहीं पौड़ी के त्रिपाली सैंण के राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पंकज गैरोला को काशीपुर नगर निगम में सहायक नगर अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।
शहरी विकास विभाग और शिक्षा विभाग के इस कारनामे की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग इसके पक्ष विपक्ष में बहस कर रहें हैं।