उत्तराखंड सरकार इस साल नवरात्रि में नारी शक्ति उत्सव मनाएगी। राज्य भर में देवी उपासना के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संस्कृति विभाग के सचिव हरिचन्द्र सेमवाल ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा की जाएगी।
इसी के तहत राज्य भर के मंदिरों में 22 मार्च से 30 मार्च तक दुर्गा सप्तशती और देवी जागरण कराया जाएगा। इसके साथ ही रामचरित मानस का पाठ भी होगा। सरकार इसे नवरात्रि नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाएगी।
वहीं इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए हर जिले को एक – एक लाख रुपए की धनराशि दी गई है। इस काम के लिए जिला स्तर पर एक समिति भी बनाई जाएगी। ये समिति ही इस उत्सव की तैयारी करेगी।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube