उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बीते दो दिनों से राज्य के अलग अलग हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से एक बार फिर से ठंडक लौट आई है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में अलग अलग स्थानों पर बारिश और ओले पड़ सकते हैं।
मौसम विभाग की माने तो देहरादून में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओले भी पड़ने की संभावना जताई गई है।
यही नहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिर अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तराखंड में मौसम बेईमान, गेहूं को नुकसान, किसान परेशान
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से राज्य के मैदानी इलाकों में किसान खासे परेशान हैं। उधम सिंह नगर के अधिकांश हिस्सों में गेंहूं के किसानों को भारी नुकसान की खबर है। बारिश के चलते खड़ी फसल गिर गई है। ऐसे में अगर ओलावृष्टि होती है तो किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो सकती है।
वहीं पहाड़ों में भी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। राज्य के अधिकतर इलाकों में गेहूं की फसल अब तैयार होने लगी थी।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube