• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Uttarakhand News Hindi। Latest Uttarakhand News। उत्तराखंड की खबरें।
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • धर्म और ज्योतिष
  • व्यापार और निवेश
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
  • शिक्षा
  • विज्ञान और नवाचार
No Result
View All Result
  • होम
  • ताज़ा समाचार
    • राष्ट्रीय समाचार
    • राजनीति और सरकार
    • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • राज्य समाचार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • धर्म और ज्योतिष
  • व्यापार और निवेश
  • विकास एवं प्रेरणा
    • पर्यावरण
  • शिक्षा
  • विज्ञान और नवाचार
No Result
View All Result
Uttarakhand News Hindi। Latest Uttarakhand News। उत्तराखंड की खबरें।
No Result
View All Result
Home Uttarakhand News

स्कूलों में वर्चुअल क्लास शुरू करने वाला उत्तराखण्ड बना पहला राज्य

Khabar Devbhoomi Desk by Khabar Devbhoomi Desk
November 16, 2019
in Uttarakhand News, बड़ी खबर
0
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखण्ड, स्कूली शिक्षा में वर्चुअल क्लासरूम प्रोजेक्ट शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के 500 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में वर्चुअल क्लास का उद्घाटन किया। वर्तमान में 150 विद्यालयां को जोड़ा जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान ये सभी विद्यालय ऑनलाईन थे। अगले 15 दिनों में शेष 350 चिन्हित विद्यालयों को भी जोड़ दिया जाएगा।

नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में परियोजना का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में तकनीक के माध्यम से शिक्षा में सुधार किया जा रहा है। अनिर्णय की स्थिति ठीक नहीं होती है। 2010-11 से बजट उपलब्ध था परंतु निर्णय नहीं लिया गया। समय पर निर्णय न लिए जाने से लाखां बच्चे इससे वंचित रह गए। हमने इस पर निर्णय लिया और आज उत्तराखण्ड स्कूली शिक्षा में वर्चुअल क्लास शुरू करने वाल पहला राज्य बन गया है। इससे जहां किसी विषय विशेष के अध्यापक नहीं हैं, वहां वर्चुअल क्लास के माध्यम से उस विषय की पढ़ाई कराई जाएगी। इससे लगभग 1 लाख 90 हजार बच्चे लाभान्वित होंगे। केंद्र सरकार से राज्य को भरपूर सहयोग व सहायता मिलती है। ये हम पर है कि हम किस प्रकार से अच्छे प्रस्ताव बनाकर भेजते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देखा जाएगा कि विद्यालय समय के बाद स्कूल भवन का उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है। वर्चुअल क्लास का उपयोग एकेडमिक पढ़ाई के साथ ही कैरियर परामर्श, प्रतियोगिताओं की तैयारी, साक्षरता, मोटिवेशन क्लास में करने की सम्भावना देखी जाएगी। उन्होंने सचिव विद्यालयी शिक्षा को इसके लिए निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक से शिक्षक का स्थान नहीं लिया जा सकता है परंतु जहां शिक्षक नहीं हैं, वहां यह उपयोगी रहेगी। इससे शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जा सकता है। बच्चों का बहुआयामी विकास होगा। उनका सोचने का दायरा बढ़ेगा।

शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे ने कहा प्रदेश की विद्यालयी शिक्षा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। भौगोलिक विषमताओं को देखते हुए हाई क्वालिटी एजुकेशन मे यह सुविधा बहुत उपयोगी रहेगी। शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है।

सचिव विद्यालयी शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि वर्चुअल क्लासरूम कार्यक्रम, समग्र शिक्षा के अन्तर्गत सूचना एवं संचार तकनीक (आईसीटी) के तहत संचालित है। वर्तमान में 500 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में संचालित किया जाएगा। वर्चुअल क्लासरूम में सैटेलाईट इन्टरएक्टीव टर्मिनल (एसआईटी) तथा रिसीव ऑन्ली टर्मिनल (आरओटी) के माध्यम से टू-वे सीमलैस इन्टरएक्टीवीटी द्वारा देहरादून स्थित 04 सेंट्रल स्टूडियो से प्रदेश के 500 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को जोड़ा जा रहा है। वर्चुअल क्लासरूम तकनीक नवीनतम तकनीक है। यह स्मार्ट क्लासरूम व आई0सी0टी0 लैब से आधुनिक है। सैन्ट्रलाईज्ड स्टूडियो के माध्यम से विषय विशेषज्ञों द्वारा कक्षा 6-12 तक के विभिन्न विषयों की पढ़ाई संचालित की जाएगी। वर्चुअल क्लासरूम के माध्यम से परीक्षाओं की तैयारी, अतिरिक्त वादनों की व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे कि जेईई, एनईईटी आदि की तैयारी की जा सकेगी। वर्चुअल क्लासरूम के माध्यम से छात्रों को कैरियर एवं गाइडेन्स भी प्रदान किया जा सकता है, जो उनके भविष्य हेतु लाभदायक होगा। अल्मोड़ा के 52, बागेश्वर के 10, चमोली के 45, चम्पावत के 15, देहरादून के 46, हरिद्वार के 10, नैनीताल के 61, पौड़ी के 82, पिथौरागढ़ के 40, रूद्रप्रयाग के 21 और टिहरी के 52 विद्यालयों में वर्चुअल क्लासरूम की स्थापना की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल जुडे विभिन्न विद्यालयों के बच्चों से संवाद भी किया। बच्चों ने उनसे अनेक प्रश्न पूछे जिनका मुख्यमंत्री ने विस्तार से जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। जो भी काम करें, पूरी निष्ठा, एकाग्रता और समर्पण से करें। मुख्यमंत्री से बात करने वालों में जीजीआईसी, कर्णप्रयाग की अमीषा व आंचल, जीआईसी, पाण्डुकेश्वर की अंशिका, जीआईसी, एकेश्वर के जयरत्न व साहिल कुमार, जीजीआईसी, रानीखेत की लक्षिता शाह व आशा, जीआईसी हरपुन हरसन (उधमसिंहनगर) के मोहम्मद सलीम, जीआईसी दिक्तोली(चम्पावत) की मानसी, जीआईसी गुरना (पिथौरागढ़) के हर्षकुमार, जीआईसी गुनियालेक, नैनीताल की नीतू व योगिता शामिल थे। छात्रों के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जीआईसी, एकेश्वर का भवन निर्माण कराया जाएगा। जीआईसी गुनियालेक में भूमि उपलब्ध होने खेल का मैदान बनाया जाएगा।

Tags: Virtual Class Room Project
Previous Post

अब ऋषिकेश रायवाला रेल मार्ग दो महीने के लिए हुआ बंद

Next Post

उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ चुनाव | भुवन जोशी अध्यक्ष तो सुरेश चन्द्र भट्ट बने महामंत्री

Related Posts

उत्तराखंड के मंत्री गणेश जोशी
Uttarakhand News

उत्तराखंड के मंत्री गणेश जोशी बोले ‘इंदिरा-राजीव की हत्या शहादत नहीं बल्कि ‘हादसा’

February 1, 2023
1
ukpsc लोक सेवा आयोग
Uttarakhand News

UKPSC Exam 2023: आयोग ने नई भर्ती के लिए मांगे आवेदन, ये है आखिरी तारीख

February 1, 2023
2
union budget 2023
बड़ी खबर

बजट की 7 प्राथमिकताएं, पढ़िए Union Budget 2023 की हर जरूरी बात…

February 1, 2023
6
union budget 2023
बड़ी खबर

Union Budget 2023: वेतनभोगियों को बड़ी राहत, सात लाख की कमाई कोई टैक्स नहीं |

February 1, 2023
3
देहरादून में फर्जी मार्कशीट
Uncategorized

देहरादून में फर्जी मार्कशीट बनाने वाला 5वीं पास दबोचा, दिलवा चुका है कइयों को सरकारी नौैकरी

February 1, 2023
2
उत्तराखंड में CBI
Uncategorized

पेपर लीक मामले में उत्तराखंड में CBI के छापे से मचा हड़कंप, घंटों तक दस्तावेज खंगाले

February 1, 2023
4
Load More
Next Post

उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ चुनाव | भुवन जोशी अध्यक्ष तो सुरेश चन्द्र भट्ट बने महामंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बाबा नीम करोली baba neem karoli

बाबा नीम करोली की महिमा अपरम्पार, पढ़िए बाबा के चमत्कार

December 23, 2022
TANUJ SHARMA UKSSSC

UKSSSC पेपर लीक मामले में राजकीय इंटर कॉलेज का टीचर गिरफ्तार, घर पर बुला कर दिया था पेपर

August 13, 2022
prem chandra agarwal

बड़ी ख़बर: पढ़िए आखिर क्यों वीकेंड पर विद्यालय बंद रहेंगे!

April 23, 2022
TANUJ SHARMA UKSSSC

उत्तराखंड। सस्पेंड हुआ UKSSSC पेपर लीक में पकड़ा गया टीचर, उगल रहा है कई राज

August 16, 2022

हरिद्वार में भाजपा को मिली दो सीटें

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

रोटी, दाल महंगी करने की तैयारी में सरकार, बढ़ा दी ड्यूटी

GST के दाएरे में आने से भी नहीं घटेंगी पेट्रो पदार्थों की कीमत, वजह ये रही

उत्तराखंड के मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड के मंत्री गणेश जोशी बोले ‘इंदिरा-राजीव की हत्या शहादत नहीं बल्कि ‘हादसा’

February 1, 2023
ukpsc लोक सेवा आयोग

UKPSC Exam 2023: आयोग ने नई भर्ती के लिए मांगे आवेदन, ये है आखिरी तारीख

February 1, 2023
union budget 2023

बजट की 7 प्राथमिकताएं, पढ़िए Union Budget 2023 की हर जरूरी बात…

February 1, 2023
union budget 2023

Union Budget 2023: वेतनभोगियों को बड़ी राहत, सात लाख की कमाई कोई टैक्स नहीं |

February 1, 2023

Recent News

उत्तराखंड के मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड के मंत्री गणेश जोशी बोले ‘इंदिरा-राजीव की हत्या शहादत नहीं बल्कि ‘हादसा’

February 1, 2023
1
ukpsc लोक सेवा आयोग

UKPSC Exam 2023: आयोग ने नई भर्ती के लिए मांगे आवेदन, ये है आखिरी तारीख

February 1, 2023
2
union budget 2023

बजट की 7 प्राथमिकताएं, पढ़िए Union Budget 2023 की हर जरूरी बात…

February 1, 2023
6
union budget 2023

Union Budget 2023: वेतनभोगियों को बड़ी राहत, सात लाख की कमाई कोई टैक्स नहीं |

February 1, 2023
3
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 khabar Devbhoomi

No Result
View All Result

© 2023 khabar Devbhoomi