WordPress database error: [Can't create/write to file '/tmp/#sql_42f_1.MAI' (Errcode: 28 "No space left on device")]SHOW FULL COLUMNS FROM `wp_options`
WordPress database error: [Can't create/write to file '/tmp/#sql_42f_1.MAI' (Errcode: 28 "No space left on device")]SHOW FULL COLUMNS FROM `wp_options`
WordPress database error: [Can't create/write to file '/tmp/#sql_42f_1.MAI' (Errcode: 28 "No space left on device")]SHOW FULL COLUMNS FROM `wp_options`
WordPress database error: [Can't create/write to file '/tmp/#sql_42f_1.MAI' (Errcode: 28 "No space left on device")]SHOW FULL COLUMNS FROM `wp_options`
WordPress database error: [Can't create/write to file '/tmp/#sql_42f_1.MAI' (Errcode: 28 "No space left on device")]SHOW FULL COLUMNS FROM `wp_options`
उत्तरकाशी हादसा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हादसे में मृत हुए मध्य प्रदेश के यात्रियों को खजुराहो एयरलिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री से उनकी बात हो गई है और एयरलिफ्ट करने के लिए सेना के विमानों का प्रयोग किया जाएगा। आपको बता दें कि डामटा से सीएम धामी और शिवराज सिंह चौहान रवाना हो चुके हैं।
हादसे में घायल चार लोग मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।
उत्तरकाशी में भयानक सड़क हादसा, 20 से अधिक की मौत, कई घायल
घटनास्थल पर रात भर स्थानीय प्रशासन, SDRF और NDRF की ओर से साझा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार संपर्क में रहे।
उत्तरकाशी हादसे में पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
(UTTARKASHI ACCIDENT) सीएम धामी ने की सहायता राशि की घोषणा
दुर्घटना के दृष्टिगत मृतकों के परिजनों को 1 लाख रुपए एवं घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है।
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने की सहायता राशि की घोषणा
रविवार शाम को हरिद्वार से यमुनोत्री जा रही चारधाम यात्रियों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। उत्तरकाशी के डामटा क्षेत्र में हुए भीषण बस हादसे के बाद घटनास्थल का सीएम धामी और मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निरीक्षण किया। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
सीएम शिवराज सिंह ने उत्तराखंड सरकार का जताया आभार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से घटना के तुरन्त बाद बात हुई थी और उन्होंने तत्काल सुरक्षा और बचाव का कार्य शुरू कर दिए थे। मैं भी रात को बारह बजे देहरादून पहुंच गया था।
शवों को पैतृक गांव भेजा जाएगा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा की एमपी सरकार सम्मान के साथ सभी लोगों का अंतिम संस्कार करेगी। कोशिश रहेगी कि आज ही सभी का अंतिम संस्कार हो। सभी शव देहरादून भेजे गए हैं, विमान से सभी का शव एमपी के खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा, जहां गाड़ी से शवों को उनके पैतृक गांव भेजेंगे।
मृतकों की सूची
1-अनिल कुँवर पुत्र जागेश्वर प्रसाद उम्र 50 वर्ष निवासी सिमरिया जिला पन्ना मध्य प्रदेश
2- मेनका कटेहा पत्नी लूले उम्र 56 वर्ष निवासी मोहंद्रा जिला पन्ना मध्य प्रदेश
3- रामकुवर उम्र 58 वर्ष निवासी सांठ sp सिमरिया पन्ना एमपी
4- उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार द्विवेदी 59 वर्ष, निवासी उप रोवत मध्य प्रदेश
5- अवधेश पांडे पुत्र पवाई, उम्र 62 वर्ष, जिला पन्ना, मध्य प्रदेश
6- राजकुमार उम्र 58 वर्ष निवासी सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश
7- रूप नारायण उम्र 62 वर्ष निवासी सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश
8- गीताबाई पत्नी राज जी राम उम्र 64 वर्ष निवासी सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश
9- राजकुमार पुत्र मरुराम उम्र 39 वर्ष निवासी कक गुनोटः पन्ना मध्य प्रदेश
10 शीला बाई पत्नी राम भरोसे उम्र 60 वर्ष निवासी अमानगंज पन्ना मध्य प्रदेश
11- जनक कुंवर पुत्र मानसिंह उम्र 50 वर्ष निवासी छतरपुर पन्ना मध्य प्रदेश
12- जागेश्वर उम्र 7 वर्ष निवासी सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश
13- बांके बिहारी उम्र 70 वर्ष निवासी मोहंद्रा पन्ना मध्य प्रदेश
14- रामसजी पत्नी बांके बिहारी उम्र 54 वर्ष निवासी मोहंद्रा पन्ना मध्य प्रदेश
15- सोमत रानी पत्नी गजराज सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश
16- सरन सिंह पुत्र चंदन सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी मध्य प्रदेश
17- बद्री शर्मा उम्र 64 वर्ष निवासी मोहंद्रा पन्ना मध्य प्रदेश
18- चंद्र काली पत्नी बद्री प्रसाद उम्र 50 वर्ष निवासी मोहंद्रा पन्ना मध्य प्रदेश
19- सरोजी बाई पत्नी मैंने कहा उम्र 50 वर्ष निवासी मोहंद्रा पन्ना मध्य प्रदेश
20- करन सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश
21- हरिनारायण दुबे उम्र 61 वर्ष निवासी सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश
22- शंकुतला पत्नी अवधेश उम्र 58 वर्ष निवासी पवई पन्ना मध्य प्रदेश
23- राम भरोसे उम्र 60 वर्ष एसपी सुनवानी पन्ना मध्य प्रदेश
24- दिनेश कुमार उम्र 60 वर्ष निवासी एसपी सुनवानी पन्ना मध्य प्रदेश
25- राजाराम पुत्र बुद्धि सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश
26- विक्रम बोरा पुत्र केसर सिंह बोरा उम्र 29 वर्ष निवासी अल्मोड़ा (परिचालक )
दुर्घटना में घायलों का विवरण:-
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube